नगर परिषद, भभुआ, कैमूर (बिहार) – एक सामान्य परिचय।
भभुआ बिहार राज्य के कैमूर जिले का मुख्य शहर है। यह शहर प्राचीन मुण्डेश्वरी मंदिर और खूबसूरत कैमूर पर्वतमाला के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर वाराणसी से लगभग 84 किमी की दूरी पर स्थित है। अधिसूचना सं0 147 डए 15 श्रंदनंतल 1894 द्वारा नगरपालिका भभुआ का सृजन 1894 ई0 में हुआ। उस समय यहां 06 वार्ड थे। सन् 1977 में नगर पंचायत भभुआ का क्षेत्र का विस्तार अधिसुचना सं0 2356/न0 वि0 वि0 बिहार पटना दिनांक 09 अपै्रल 1977 के द्वारा हुआ एवं इसमें 11 वार्ड बने। सन 2001 में वार्डो की संख्या 16 हुई। वर्ष 2007 मंे इसे ग श्रेणी का दर्जा मिला एवं वाडों की संख्या 25 हो गयी।
नगर परिषद भभुआ का क्षेत्रफल 7.12 वर्ग किलोमीटर है। भभुआ 250 उतर 830 पूर्व अक्षांश एवं 25.050 उतर 83.620 पूर्व देशान्तर पर अवस्थित है। इसकी समुद्र तल से उॅचाई 249 फीट (76 मीटर) है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर परिषद, भभुआ की जनसंख्या 50184 है जिसमें पुरूष 26810 एवं महिला 23372 एवं अन्य 02 है।
नगर परिषद भभुआ क्षेत्र में 05 महाविद्यालय, 10 प्राथमिक विद्यालय, 05 मध्य विद्यालय एवं 01 उच्च विद्यालय है। साथ ही 10+2 उच्च विद्यालय 02 हैं।
एक सरकारी अस्पताल, एक थाना एवं एक डाकघर है। एक व्यवहार न्यायालय एवं एक उपकारा भी है।